औरैया: नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारा संकल्प अडिग, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला

औरैया

औरैया सदर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं प्रदेश की बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मातृशक्ति को संबोधित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया सदर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं प्रदेश की बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मातृशक्ति को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों के दमन का आरोप लगाया।

विपक्ष के नकारात्मक रवैये पर बरसीं मंत्री

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा इस मुद्दे पर विरोधाभासी और नकारात्मक रवैया अपनाया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदैव महिलाओं के अधिकारों और राजनीति में उनकी भागीदारी को सीमित करने का प्रयास किया है, जिसे अब देश की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।

विशाल रैली और पुतला दहन

सम्मेलन के समापन के पश्चात एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। नारी सम्मान और अधिकारों के समर्थन में एकजुट होकर कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रतिभा शुक्ला ने दोहराया कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके स्वावलंबन के लिए पूरी तरह समर्पित है और यह संकल्प अडिग है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह सेंगर सहित महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.