बलरामपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस सख्त, एएसपी ने केंद्रों पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को बलरामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को बलरामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने स्वयं जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का तूफानी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की हुई बारीकी से जांच

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा की हर गतिविधि पर तीसरी आंख CCTV से पैनी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनुचित साधन के प्रयोग की गुंजाइश न रहे।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए कड़े निर्देश

एएसपी विशाल पाण्डेय ने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:

परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सुरक्षा घेरा मजबूत रखा जाए।अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए।ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यातायात और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान

परीक्षा के मद्देनजर शहर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता परीक्षा की शुचिता को बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित केंद्रों के प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस सक्रियता से प्रथम पाली की परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.