राजघाट (गोरखपुर)
गोरखपुर जनपद के राजघाट थाना क्षेत्र में अग्निकांड का बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां AC में अचानक आग लग गई और धूं-धूं कर घर भी जलने लगा। परिवारवालों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

जनपद गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में सोमवार की सुबह एक चार मंजिला घर में आग लग गई। घर के थर्ड फ्लोर में आग लगी, जिसके बाद परिवार के लोग चिल्लाते हुए नीचे की तरफ भागे। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर स्टेशन गोलघर को सूचना दी।

सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने का काम शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह थर्ड फ्लोर पर पहले विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद पूरे घर में फैल गई। इस घटना के बाद आस-पास के लोग भी परिवार बच्चों के साथ अपने घरों से बाहर आ गए।

मिर्जापुर निवासी ऋषभ कश्यप ड्राइ फ्रूट्स का काम करते हैं। उनके परिवार में कुल 12 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे थर्ड फ्लोर की खिड़की पर लगी AC में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग कमरे तक पहुंच गई। सभी लोग तत्काल नीचे की तरफ भागकर जान बचाए।
घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने के लिए मशक्कत की। सकरी गली में घर होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी दूर खड़ी करनी पड़ी, जिससे समस्याएं ज्यादा बढ़ गई।
Voice Of News 24












