बलिया: भव्य दीक्षांत परेड के साथ पुलिस बेड़े में शामिल हुए 343 नए जांबाज, विवेक द्विवेदी बने सर्वांग सर्वोत्तम

बलिया

बलिया जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन बलिया के परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन बलिया के परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 343 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट कर पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया।

जिलाधिकारी ने ली परेड की सलामी

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह रहे। उन्होंने परेड की सुसज्जित 12 टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:25 बजे हुई, जहाँ पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण

दीक्षांत समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नए आरक्षियों से आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। रिक्रूटों ने पूरी एकाग्रता के साथ मुख्यमंत्री के निर्देशों को आत्मसात किया।

मेधावी आरक्षी हुए पुरस्कृत

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया

सर्वांग सर्वोत्तम (ओवरऑल फर्स्ट): का0 विवेक द्विवेदी को सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ‘सर्वांग सर्वोत्तम’ चुना गया।

इनडोर परीक्षा प्रथम: का0 अंकुर दूबे को इनडोर विधा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया।

परेड कमांडर: विशाल यादव (प्रथम), मो0 इसराफिल मंसूरी (द्वितीय) और नित्य प्रकाश (तृतीय) को उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए पुरस्कृत किया गया।

संविधान और सेवा की शपथ

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीएम ने अपने संबोधन में आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया।

स्मृति चिन्ह और आभार

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री अक्षय कुमार के कुशल प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में आरक्षियों के गौरवान्वित परिजन और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.