भिटौली
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिटौली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
परतावल की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचला
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धर्मवीर प्रसाद (35 वर्ष), पुत्र छेदी प्रसाद के रूप में हुई है, जो अगया मनियरा बारी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि धर्मवीर सोमवार सुबह किसी काम से निकले थे, तभी परतावल की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक (नंबर: UP 61 T 2672) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मासूम कुंदन के सिर से उठा पिता का साया
धर्मवीर की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुँची, वहां मातम पसर गया। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला (30 वर्ष) और 14 वर्षीय पुत्र कुंदन है। पति की अचानक मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव की आंखें नम हैं।
पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में
हादसे की सूचना मिलते ही भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय और चौकी इंचार्ज यदुवीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने उग्र होती भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने खड़ा करवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
बुलंदशहर: जिम में बर्थ-डे पार्टी के दौरान ‘केक’ को लेकर खूनी तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याhttps://t.co/h3nyh2jPUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 26, 2026























