बलिया: सनसनीखेज डबल मर्डर, दामाद ने पत्नी और सास को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, ससुर गंभीर घायल

नगरा

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछईपुर गाँव में रविवार देर रात एक युवक ने खूनी तांडव मचाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गाँव में शनिवार देर रात प्रेम विवाह (लव मैरिज) का खूनी अंत हो गया। एक सिरफिरे दामाद ने रात के अंधेरे में ससुराल पहुँचकर अपनी पत्नी और सास की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी जानलेवा हमला किया और अपने ही 3 साल के मासूम बेटे को चारपाई से उठाकर फेंक दिया।

छत के रास्ते घर में घुसा कातिल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित गुप्ता ने वारदात की पूरी प्लानिंग की थी। उसने अपनी बाइक घर से कुछ दूरी पर खड़ी की और छत के रास्ते चुपके से घर के अंदर दाखिल हुआ। मृतका की बहन कीर्ति के अनुसार, अमित सीधे प्रीति के कमरे में पहुँचा और वहां सो रहे बच्चे को छीनने की कोशिश की।

कत्ल का खौफनाक मंजर: साली ने सुनाई आपबीती

मृतक प्रीति की बहन ने बताया कि जब प्रीति ने विरोध किया, तो अमित ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया।

मासूम पर बेरहमी: वारदात के दौरान जब 3 साल का बेटा रोने लगा, तो पत्थर दिल पिता ने उसे उठाकर चारपाई से नीचे फेंक दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं।

सास और ससुर पर हमला: बेटी की चीख सुनकर मां सुशीला देवी बचाने दौड़ीं, तो अमित ने उनके पेट और गर्दन पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने ससुर अंतु गुप्ता के कंधे और पेट में चाकू घोंप दिए। अंतु गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

वजह: शराब की लत, दहेज में कार की मांग और विवाद

परिजनों ने बताया कि प्रीति और अमित ने 4 साल पहले भागकर शादी की थी। अमित शराब का आदी था, जिसके कारण प्रीति के पिता पहले इस शादी के खिलाफ थे।

दहेज का दबाव: शादी के बाद अमित कार की मांग करने लगा और मांग पूरी न होने पर प्रीति के साथ मारपीट करता था।

10 दिन पहले भी किया था हमला: करीब 10 दिन पहले अमित ने प्रीति पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद वह अपने मायके आ गई थी। अमित उसे वापस बुला रहा था, लेकिन प्रीति के इनकार करने से नाराज होकर उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई: तीन टीमें गठित

घटना के बाद आरोपी अमित मौके से फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है और साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.