बिधूना: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका चुनावी बिगुल, नारी शक्ति जन आक्रोश पद यात्रा में उमड़ा महिलाओं का हुजूम

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार को बिधूना तहसील में ‘नारी शक्ति जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार को बिधूना तहसील में ‘नारी शक्ति जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान और संयोजक निर्मला चौहान के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

मुख्य अतिथि मंजू सिंह चौहान ने पद यात्रा के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियानों से उनके स्वावलंबन को नई दिशा मिली है। पद यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के पत्रक भी बांटे गए।

इनकी रही मुख्य भूमिका

जोश और उत्साह से भरी इस यात्रा में महिला मोर्चा की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं निर्मला चौहान (संयोजक),खुशबू शर्मा व ऊषा शर्मा (सह-संयोजक),शिवानी सेंगर,सविता राजावत,प्रेमलता सक्सेना

गूंजे नारे, दिखा जोश

बिधूना कस्बे के विभिन्न चौराहों से गुजरी इस पद यात्रा में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। हाथ में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए महिलाओं का समूह कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए गुजरा, जहाँ स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। आयोजन के अंत में पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर-घर जाकर सरकार की नीतियों को पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24