खुर्जा हत्याकांड: पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी मयंक ढेर,अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा के चर्चित तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस की घेराबंदी तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा के चर्चित तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस की घेराबंदी तेज हो गई है। सोमवार तड़के थाना खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी मयंक सैनी उर्फ दुग्गी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हथियार बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना के बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। पकड़े गए अभियुक्त मयंक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने हत्या में प्रयुक्त अवैध असलहा अगवाल फ्लाईओवर के नीचे छिपाकर रखा है। सोमवार 27 अप्रैल को जब पुलिस और स्वाट टीम उसे असलहा बरामद कराने ले गई, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

फ्लाईओवर के नीचे छिपे हथियार को निकालकर मयंक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली मयंक के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बरामदगी और पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त: मयंक सैनी उर्फ दुग्गी, निवासी ब्राइट पब्लिक स्कूल के पास, खुर्जा नगर।

बरामद सामान: अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

दर्ज मुकदमा: पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं (103, 191, 61 आदि) के तहत मामला दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी

खुर्जा में हुए इस तिहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, जिसके बाद शासन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थी। इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में अभी भी दबिश दी जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.