रामघाट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा घोषित ‘पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष’ (हाईस्कूल) के परीक्षा परिणामों में बुलंदशहर जनपद के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा घोषित ‘पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष’ (हाईस्कूल) के परीक्षा परिणामों में बुलंदशहर जनपद के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रामघाट स्थित श्री भागीरथी संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने जिले की टॉप सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
मयंक जिले में दूसरे और सुमित छठे स्थान पर
विद्यालय के छात्र मयंक पाठक ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 530 अंक प्राप्त किए और पूरे बुलंदशहर जनपद में द्वितीय (दूसरा) स्थान हासिल किया। वहीं, इसी विद्यालय के एक अन्य मेधावी छात्र सुमित शर्मा ने 519 अंक पाकर जिले की वरीयता सूची में छठा स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की।
शिक्षकों ने माला पहनाकर किया स्वागत
छात्रों की इस बड़ी सफलता पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मयंक और सुमित को माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस गौरवपूर्ण क्षण पर शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
सम्मान समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा, दीपक उनियाल, राजीव गौड़, दिनेश चंद्र शर्मा, सोमनाथ शर्मा और प्रवीन शर्मा सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिले में उच्च स्थान प्राप्त करने पर छात्रों के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बुलंदशहर: जिम में बर्थ-डे पार्टी के दौरान ‘केक’ को लेकर खूनी तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याhttps://t.co/h3nyh2jPUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 26, 2026























