सावधान: बलरामपुर में आज से 3 दिनों तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। यातायात प्रभारी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तक जिले के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह डायवर्जन रोजाना सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 (1800) बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रमुख डायवर्जन पॉइंट्स

Image

यातायात पुलिस ने भारी वाहनों (Heavy Vehicles) के लिए रूट निर्धारित किए हैं:

बहराइच मार्ग: बहराइच की तरफ से आने वाले वे सभी भारी वाहन जिन्हें तुलसीपुर जाना है, उन्हें सेखुईया पर ही रोक दिया जाएगा।

गोण्डा मार्ग: गोण्डा की ओर से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को उतरौला रोड पर रोका जाएगा।

उतरौला मार्ग: उतरौला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नहरबालागंज पर रोका जाएगा।

तुलसीपुर से वापसी: तुलसीपुर से बहराइच, गोण्डा या उतरौला की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मेवा लाला चौकी के पास रोका जाएगा।

प्रशासन की अपील

यातायात प्रभारी ने आम जनमानस और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। डायवर्जन समय समाप्त होने के बाद ही भारी वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.