सिद्धार्थनगर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से मचा हाहाकार, कांग्रेस नेता काजी सुहेल अहमद ने दी आंदोलन की चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की भीषण किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की भीषण किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ईंधन की कमी और पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों को लेकर कांग्रेस नेता काजी सुहेल अहमद ने जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

शादी-विवाह के सीजन में जनता परेशान

काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनपद के अधिकांश पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। जहाँ ईंधन उपलब्ध है, वहाँ हजारों की भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता बताते हुए कहा कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को मात्र 2-3 लीटर पेट्रोल और 10-15 लीटर डीजल ही दिया जा रहा है। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन जोरों पर होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

प्रशासन के दावों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ जनता हाहाकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी जमीन हकीकत से आंखें मूंदकर जनपद में ईंधन की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के साथ सीधा मजाक और उनकी समस्याओं की घोर अनदेखी करार दिया।

आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये की कड़ी निंदा की है। काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता को जल्द राहत नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जनहित में जोरदार आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.