निघासन-खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। निघासन चौराहा से ढखेरवा रोड और पलिया रोड तक स्थित 5 प्रमुख पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई ठप होने से हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद तेल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
हैरानी की बात यह है कि जिन पेट्रोल पंपों पर पहले 24 घंटे सेवा का दावा किया जाता था, वहां अब ‘पेट्रोल नहीं है’ जैसे बोर्ड चस्पा कर दिए गए हैं। ढखेरवा रोड पर रकेहटी के बीच पड़ने वाले 4 पंप और पलिया रोड स्थित गिरी पेट्रोल पंप पर सन्नाटा पसरा है। जो पंप 24 घंटे चलते थे, वहां अब 5 घंटे भी तेल मयस्सर नहीं हो रहा है।
मरीज, किसान और छात्र सभी बेहाल
तेल की इस किल्लत का सबसे बुरा असर आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है:
एम्बुलेंस व मरीज: समय पर तेल न मिलने से मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में देरी हो रही है।
स्कूली वाहन: सुबह बच्चों को स्कूल ले जाने वाली गाड़ियाँ तेल के अभाव में खड़ी होने की कगार पर हैं।
किसान: खेती-किसानी के कार्यों के लिए डीजल न मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग खासे आक्रोशित हैं।
महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कानापार में धड़ल्ले से बेची जा रही कच्ची शराब, विरोध करने पर आपस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट का विडियो आया सामने।@CMOfficeUP @Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj pic.twitter.com/DY9INW9bOz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 23, 2026























