लखनऊ: सीएम योगी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति’ की हुंकार, महिला आरक्षण पर विपक्ष के खिलाफ विशाल  जनाक्रोश मार्च

लखनऊ

राजधानी लखनऊ की सड़कें आज नारी शक्ति के नारों से गूंज उठीं। महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के क्रियान्वयन में विपक्ष द्वारा अड़ंगा लगाने के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज एक विशाल ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ की सड़कें आज नारी शक्ति के नारों से गूंज उठीं। महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के क्रियान्वयन में विपक्ष द्वारा अड़ंगा लगाने के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज एक विशाल ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। यह मार्च कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधान भवन तक गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ा।

शक्ति प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और महिला आयोग की पूरी टीम इस पदयात्रा में पैदल चलकर विपक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही है।

विपक्ष पर प्रहा

पदयात्रा की शुरुआत में सीएम योगी ने विपक्ष (विशेषकर सपा और कांग्रेस) को ‘महिला विरोधी’ करार देते हुए कहा कि जो लोग दशकों तक आरक्षण को रोकते रहे, उन्होंने एक बार फिर अपनी संकुचित मानसिकता दिखाई है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी: लखनऊ के लगभग सभी वार्डों से बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता और विभिन्न महिला संगठनों की भागीदारी देखी जा रही है।

सुरक्षा और ट्रैफिक: मार्च के मद्देनजर हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात है और कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यह आक्रोश केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा।

ब्लॉक स्तर तक मार्च

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में इसी तरह की पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

विशेष विधानसभा सत्र

 चर्चा है कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला सकती है।

इस पदयात्रा के माध्यम से बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ‘महिला वोट बैंक’ को लामबंद करने और विपक्ष को महिला अधिकारों के मुद्दे पर घेरने की अपनी रणनीति साफ कर दी है।

Voice Of News 24