गोरखपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, मामूली विवादों से तंग आकर आत्महत्या करने घर से निकला था किशोर – मां 

झंगहा (गोरखपुर)

गोरखपुर में गैस एजेंसी के पास फंदे से लटका किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मां का कहना है कि बेटा घर में बहनों से मारपीट कर आत्महत्या करने निकला था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में एक 17 साल के किशोर ने फंदे से लटक कर खुद अपनी जान गंवा दिया। इंडेन गैस एजेंसी के पास सुबह एक पेड़ पर फंदे के सहारे उसकी लटकी लाश देखकर परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर की सुनीता देवी ने बताया कि मेरी तीन बेटियां हैं और एक बेटा आदित्य चौहान था। सोमवार सुबह घर के एक काम के लिए उससे बोला था।

सुबह-सुबह वह मेरी बेटियों से मारपीट करने लगा। उसे डांट फटकार लगाई तो वह चिल्ला चिल्लाकर सुसाइड करने की बात कहने लगा। इसके बाद मेरे साथ बेटा घर से निकला। नई बाजार में आकर वह अचानक कहीं चला गया। मैं उसे ढूंढ ही रही थी। तभी थोड़ी ही देर बाद सूचना मिली मेरा बेटा सावित्री इंडेन गैस एजेंसी के पास फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। यह कहते हुए सुनीता देवी चीख चीखकर रोने लगी। वह बोलीं कि मुझे अगर पता होता कि मेरा बेटा यह सब करेगा तो उसे घर नहीं बुलाती। हमेशा पीने को लेकर घर में विवाद होता था। इसलिए इधर वह गोरखपुर में ही किराए का मकान लेकर रह रहा था।

उक्त घटनाक्रम से जहां आस-पास के क्षेत्रों में मातम छा गया है वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घरवालों से पूछताछ कर शव बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

Voice Of News 24