बांसी: भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा और शंखनाद से गूँजा नगर

बांसी

सिद्धार्थनगर जानपद भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के प्रणेता भगवान श्री परशुराम जी की जयंती आज रविवारको बांसी नगर में ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जानपद भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के प्रणेता भगवान श्री परशुराम जी की जयंती आज रविवारको बांसी नगर में ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर अपनी आस्था का प्रकटीकरण किया।

नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर लगभग 11:30 बजे सियाराम विवाह वाटिका से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जय परशुराम के उद्घोष और गगनभेदी नारों के साथ उत्साह से लबरेज युवाओं की टोली नगर भ्रमण पर निकली।

सियाराम विवाह वाटिका से शुरू होकर पेट्रोल पंप तिराहा पहुँची, जहाँ माधव प्रसाद त्रिपाठी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके पश्चात आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

मंगल बाजार और टेकधर बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शोभायात्रा रोडवेज मार्ग से होकर दोपहर 12:50 बजे वापस प्रस्थान बिंदु पर संपन्न हुई।

शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच मुख्य समारोह

शोभायात्रा के उपरांत मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 01:09 बजे दीप प्रज्ज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया गया। विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

दिग्गज राजनेताओं और वरिष्ठ जनों का जमावड़ा

इस अवसर पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, भीष्म शंकर त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों को आज के समय में प्रासंगिक बताया।

वरिष्ठ विप्रों और नारी शक्ति का सम्मान

समारोह के दौरान मंच पर आसीन प्रबुद्ध विप्रों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भोला नाथ पाठक द्वारा किया गया, जबकि जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

आयोजक समिति के प्रमुख विनोद शुक्ला ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन में शिवांगी दूबे, राम किंकर त्रिपाठी, शिव कुमार त्रिपाठी, सोनू जायसवाल, अनुपमा सिंह दूबे, अतुल उपाध्याय, विजय दूबे, जितेंद्र मिश्रा, शनि जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, आरएस पांडेय, परमात्मा पांडेय, विकास मिश्रा, सूरज पाठक, सत्येन्द्र द्विवेदी, फरसा बाबा, श्याम नारायण चौबे और राधारमण त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.