बुलंदशहर: किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाने सूरजपुर मखैना पहुँची ‘देहात’ टीम; मिट्टी की उर्वरता और पैदावार बढ़ाने पर हुई चर्चा

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई व दानपुर ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम सूरजपुर मखैना में शनिवार को किसानों के कल्याणार्थ एक विशेष जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई व दानपुर ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम सूरजपुर मखैना में शनिवार को किसानों के कल्याणार्थ एक विशेष जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर मुनाफ़ा बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया।

वैज्ञानिक तरीकों से बढ़ेगी उपज ,जुगल किशोर

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ‘देहात’ कंपनी के फील्ड मैनेजर जुगल किशोर ने किसानों को आधुनिक खेती के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मिट्टी का परीक्षण और संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर लागत कम की जा सकती है और पैदावार बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने जोर देकर कहा, आज के दौर में केवल मेहनत नहीं, बल्कि सही जानकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं।

किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

सभा के दौरान किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी प्रमुख समस्याओं को साझा किया। जुगल किशोर ने किसानों के सवालों के जवाब देते हुए मिट्टी को उपजाऊ बनाने के उपाय, फसल सुरक्षा और बेहतर बीज चुनाव की जानकारी दी।

इन किसानों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। उपस्थित किसानों में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह, नागेश, दिनेश राघव, रामेश्वर दयाल,जितेंद्र सिंह, भोलंबर सिंह, लाल सिंह, सोरन सिंह,नानक चंद, सत्यवीर सिंह, विशंभर सिंह सहित अन्य कई किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें नई तकनीकों को समझने में मदद मिलती है। किसानों ने भविष्य में भी गांव स्तर पर ऐसी जागरूकता सभाएं निरंतर आयोजित करने की मांग की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.