बुलंदशहर: स्याना तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

स्याना

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए शनिवार को स्याना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए शनिवार को स्याना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना।

मौके पर हुआ शिकायतों का निस्तारण

समाधान दिवस के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास और बिजली विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कुछ गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्षों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

अधिकारियों को समयबद्धता की हिदायत

जिलाधिकारी  श्रुति ने शेष शिकायतों के संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर वास्तविक रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।”

कानून व्यवस्था पर एसएसपी का जोर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से जमीनी विवादों और आपसी झगड़ों के मामलों में पुलिस टीम तत्काल मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्यवाही करे। उन्होंने अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाने की भी बात कही।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी स्याना, क्षेत्राधिकारी सहित तहसील एवं जिला स्तर के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.