बुलंदशहर: कल्याणपुर पंचायत में ग्राम प्रधान का मच्छर भगाओ अभियान,डेंगू की रोकथाम के लिए तीन गांवों में कराया दवा का छिड़काव

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के गर्मी की दस्तक और बदलते मौसम के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों के खतरों को देखते हुए अनूपशहर खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गर्मी की दस्तक और बदलते मौसम के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों के खतरों को देखते हुए अनूपशहर खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘मच्छर भगाओ अभियान’ के तहत पंचायत के विभिन्न गांवों में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत कल्याणपुर, मुवारिकपुर और मोहम्मदपुर बागर में व्यापक स्तर पर दवा का छिड़काव कराया गया। ग्राम प्रधान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रखना है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि अप्रैल माह में तापमान बढ़ने और अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय रहते यह कदम उठाया गया है, ताकि गांव में किसी भी प्रकार की बीमारी का प्रसार न हो सके।

ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि:

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए हर माह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव सुनिश्चित होगा।

ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ग्राम प्रधान की इस सक्रियता की ग्रामीणों ने सराहना की है। अभियान के दौरान पंचायत कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी सहयोग करते नजर आए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.