अनूपशहर: जेपी विश्वविद्यालय ने निकाली भव्य नारी सशक्तिकरण पदयात्रा,गूंजे नारी सम्मान, देश का अभिमान के नारे

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से जेपी विश्वविद्यालय के विभिन्न महिला प्रकोष्ठों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य पदयात्रा (रैली) का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से जेपी विश्वविद्यालय के विभिन्न महिला प्रकोष्ठों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य पदयात्रा (रैली) का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से समाज को नारी सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

प्रमुख हस्तियों ने किया जागरूक

विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ, महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति और महिला अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. चंद्रावती मुख्य अतिथि और शशि बाला पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पदयात्रा का कुशल संचालन डॉ. प्रियांका झा और ज्योति गौतम ने किया।

समाज में जागरूकता का माध्यम

मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रावती ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐसी रैलियां समाज में जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम हैं।

विशिष्ट अतिथि शशि बाला पंत ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति चेतना फैलाने में युवा वर्ग की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

फुब्बारा चौक से गूंजा सशक्तिकरण का संदेश

यह पदयात्रा शहर के प्रसिद्ध फुब्बारा चौक से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में शामिल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तख्तियां लेकर “नारी सम्मान, देश का अभिमान” और “महिला सशक्तिकरण हमारा अधिकार” जैसे प्रभावशाली नारों के साथ वातावरण को ऊर्जामय बना दिया।

सकारात्मक संदेश का प्रसार

विश्वविद्यालय के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में बराबरी का स्थान दिलाने और उनके विरुद्ध होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.