औरैया: बिधूना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटनाओं का खुलासा कर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बिधूना

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिधूना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिधूना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना प्रभारी बिधूना के नेतृत्व में उप-निरीक्षक यतेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नकेड़ी पुलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास, वन विभाग के पीछे खाली प्लॉट से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोच लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बृजभूषण पुत्र सुखदेव, निवासी ग्राम चिटकइन पुर्वा (थाना दिबियापुर, जनपद औरैया) के रूप में हुई है।

चोरी के दो मामलों का हुआ पर्दाफाश

पुलिस की पूछताछ में इस गिरफ्तारी से थाना बिधूना पर पंजीकृत दो महत्वपूर्ण चोरी के मुकदमों का खुलासा हुआ है।

मु.अ.सं.-126/26 धारा 305(डी) बीएनएस

मु.अ.सं.-148/26 धारा 305(डी) बीएनएस

इन दोनों मामलों में पुलिस को काफी समय से अभियुक्त की तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

टीम की सराहना

सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की उच्चाधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित सुरागों और अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.