औरैया: एसपी अभिषेक भारती ने बिधूना थाने का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं को परखते हुए दिए स्वच्छता के निर्देश

बिधूना

औरैया जनपद की कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना बिधूना का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना बिधूना का आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति रही, जहाँ एसपी ने बारीकी से एक-एक पटल की जांच की।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने CCCTNS कार्यालय में जाकर डेटा एंट्री और ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों की स्थिति देखी। उन्होंने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को परखा और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फीडबैक लिया। साथ ही, उन्होंने पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बनी बैरिक और निर्माणाधीन मैस का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश दिए।

थाना परिसर के भ्रमण के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना कार्यालय और आसपास का वातावरण स्वच्छ व व्यवस्थित रहना चाहिए। उन्होंने जनसुनवाई कक्ष को भी बेहतर बनाने के सुझाव दिए ताकि आने वाले फरियादियों को असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा, थाना प्रभारी मुकेश चौहान सहित थाने का समस्त स्टाफ और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने सभी को टीम वर्क के साथ कार्य करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की हिदायत दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.