महराजगंज: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,बैसार गांव में मीटरों को सही करने की मांग

फरेन्दा

महराजगंज जनपद के फरेन्दा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया रहा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी संतोष शर्मा को एक मांग पत्र सौंपा और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से अवगत कराया।

बैसार गांव में स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में राहुल शर्मा ने बताया कि धानी ब्लॉक के बैसार गांव में लगे स्मार्ट मीटरों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि मीटरों की रीडिंग और बिजली बिल में विसंगतियां आ रही हैं, जिसके कारण गरीब उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

तत्काल सुधार की मांग

राहुल शर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की कि धानी ब्लॉक के बैसार में लगे सभी विवादित स्मार्ट मीटरों की तत्काल जांच कराई जाए और तकनीकी त्रुटियों को दूर कर उन्हें सही किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन मीटरों में सुधार नहीं किया गया, तो उपभोक्ताओं को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय नागरिक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.