महराजगंज: फरेन्दा में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन; डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

फरेन्दा

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को फरेन्दा तहसील परिसर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को फरेन्दा तहसील परिसर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने खुद मोर्चा संभालते हुए दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

80 मामले आए सामने, 10 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस के दौरान कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जो राजस्व, पुलिस, विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने पारदर्शिता बरतते हुए और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर 10 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर दिया। शेष 70 मामलों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी फरेन्दा शैलेन्द्र गौतम भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, वहाँ टीमें तत्काल जाकर निष्पक्ष जांच करें।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और विवादों पर की चर्चा

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जमीनी विवादों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.