घुघली: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर-घुघली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर-घुघली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कफवा मोड़ के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 02:30 बजे शिकारपुर और घुघली की ओर से आ रही दो मोटर साइकिलें कफवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची घुघली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुँचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम उनके प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सुधार में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण दोनों बाइकों की अत्यधिक रफ्तार और मोड़ पर बरती गई लापरवाही थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक घायलों की विस्तृत पहचान और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.