महराजगंज: M.R.A.K पब्लिक स्कूल में रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन; 21वीं सदी के कौशल से लैस होंगे छात्र

धानी

महराजगंज जनपद के धानी बाजार स्थित M.R.A.K. (महेश राम अशोक कुमार) कन्या इंटर कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी बाजार स्थित M.R.A.K. (महेश राम अशोक कुमार) कन्या इंटर कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई। विद्यालय में कंप्यूटर, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए ‘रोबोटिक्स इरा’ (गोरखपुर) द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथियों ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अनुज छट्टू सिंह ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, स्टेट बैंक धानी के शाखा प्रबंधक चंदन मद्धेशिया, संतोष दुबे, प्रधानाचार्य राकेश कुमार पांडे और विद्यालय के प्रबंधक परमात्मा अग्रहरि, अर्जुन अग्रहरि व विकास अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की इस आधुनिक सोच की सराहना की।

कक्षा 3 से लेकर इंटर तक के छात्र हुए शामिल

इस कार्यशाला में कक्षा 3 से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोबोट डिजाइनिंग, कोडिंग, प्रोग्रामिंग और तकनीकी नवाचार के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने लाइव मॉडल्स के माध्यम से समझा कि कैसे भविष्य में AI और रोबोटिक्स जीवन को और सुगम बनाएंगे।

लिखित परीक्षा और पुरस्कार वितरण

प्रशिक्षण और प्रदर्शनी के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने के लिए एक लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना है ताकि वे 21वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य उपस्थित रहे।

महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.