बुलंदशहर : क्रिकेट के मैदान में थाना गुलावठी पुलिस व पत्रकारों का भिड़ंत, रोमांचक मुकाबले में जानें किसने मारी बाजी?

बुलंदशहर 

जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस व पत्रकारों के बीच हुआ क्रिकेट मैत्री मैच, गुलावठी पुलिस ने मारी बाजी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के नगर गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आज गुलावठी पुलिस व पत्रकारों के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें नगर गुलावठी के सभी पत्रकार व थाना गुलावठी की पुलिस ने चढ़-बढ़ कर भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष पत्रकारों की तरफ से खेलते नजर आएं।
पुलिस व पत्रकारों का यह मैच 15-15 ओवरों का खेला गया, जिसमें पत्रकारों की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 96 रन जड़ दिए और सामने वाली टीम को 97 रनों का लक्ष्य दे दिया। उक्त लक्ष्य का पीछा करते हुए गुलावठी पुलिस ने मात्र 9 ओवरों में ही बाजी मार दी और एक बड़ी जीत दर्ज की।


पत्रकारों की तरफ से हरित शर्मा, संदीप तायल, दीपक बंसल, कुलदीप शर्मा,प्रशांत मंगवाने,गौरव हरीश सैनी, शर्मा,अरुण यादव,राजू चौधरी,, राजीव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, संजय शर्मा, डॉक्टर संचय, जय तेवतिया खेलते नजर आएं। वहीं, पुलिस टीम की तरफ से SI संजेश, SI अखिल मिश्रा, SI सौरभ, SI धर्मवीर,
नितिन शर्मा, राहुल,मालिक, उमेश, विकास, प्रेम ,अमित, सूरज गुलाब, राकेश, नगर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप भी मौके पर मौजूद रहें।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.