गोरखपुर में सड़क पर ही धूं-धूं कर जलने लगी बाइक, कारणों की पुष्टि पर टिकी निगाहें 

गोरखपुर 

जनपद गोरखपुर में सड़क पर उस समय अफ़रा-तफ़री मच गया,जब एक बाइक अचानक आग की गोला बन गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

गोरखपुर की सड़क पर अचानक आग की लपटों ने तब हैरान कर दिया,जब उन लपटों के निकले का स्त्रोत एक पल्सर बाइक सामने आया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता के मुताबिक, सड़क पर चलती बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राइडर तुरंत पल्सर को सड़क पर छोड़ कर दूर भागा। देखते ही देखते वह धू- धू कर जलने लगी। बड़ी- बड़ी लपटों को देखकर आस पास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई।

करीब 20 मिनट तक धधकती रही आग 

लोग इधर -उधर भागने लगे। मौके से स्थानीय दुकानदारों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट तक आग धधकती रही। जिसकी वजह से बाइक के तमाम पार्ट्स जलकर राख हो गए हैं। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह घटना रेती चौक से घंटाघर रोड की बताई जा रही है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.