महराजगंज: धानी में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली,नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित

धानी

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप ढलान बंधे से उतरते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने देवदूत बनकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ढलान पर बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही सिंचाई विभाग कार्यालय के पास स्थित बंधे ढलान से नीचे उतर रही थी तभी अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और चालक उसके भारी-भरकम मलबे के नीचे दब गया।

ग्रामीणों की तत्परता ने बचाई जान

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क किनारे लोगों का भारी मजमा लग गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ग्रामीणों की इस त्वरित सक्रियता के कारण चालक की जान बच सकी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

गंभीर रूप से घायल चालक को ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय रहते मदद न मिलती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद वाहन को मौके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24