सदन में रवि किशन का भोजपुरीअंदाज ,पत्नी को दिया चुनावी जीत का श्रेय, बोले उनका पैर छूता हूँ

ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने अपनी बेबाकी और भोजपुरी संवाद से सबका दिल जीत लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने अपनी बेबाकी और भोजपुरी संवाद से सबका दिल जीत लिया। चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक सफलता के पीछे अपनी पत्नी के संघर्ष और योगदान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया, जिसे सुनकर सदन ठहाकों से गूंज उठा।

पत्नी की बदौलत मिलते हैं 1.5 लाख वोट

संवैधानिक संशोधनों का समर्थन करते हुए रवि किशन ने भोजपुरी में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि चुनाव में उन्हें जो लाखों वोट मिलते हैं, उनमें से करीब 1 से 1.5 लाख वोट उनकी धर्मपत्नी की मेहनत की बदौलत आते हैं। उन्होंने कहा वह घर-घर जाकर महिलाओं से मिलती हैं और मेरा प्रचार करती हैं। इसी सम्मान की वजह से मैं उनके पैर छूता हूँ।

जगदंबिका पाल ने ली चुटकी “आप तो पत्नी व्रता निकले

जब रवि किशन ने पत्नी के पैर छूने की बात कही, तो पीठासीन अधिकारी और डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी भोजपुरी में ही चुटकी लेते हुए पूछा

आप पत्नी का पैर छूते हैं न? रवि किशन ने भी बेबाक अंदाज में जवाब दिया हाँ, छूते हैं। इस पर जगदंबिका पाल ने हँसते हुए कहा कि आज यह संदेश बहुत दूर तक चला गया है कि सदन में कोई इतना बड़ा पत्नी व्रता भी है। इस मजेदार संवाद पर पूरे सदन में ठहाके लगे।

भोजपुरी में संवाद जारी रखते हुए रवि किशन ने तीन प्रमुख विधेयकों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के सशक्तिकरण या उनके सम्मान का विरोध करते हैं, उन्हें मेरी यह बात सुनकर बहुत कष्ट हुआ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज और राजनीति में महिलाओं की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

रवि किशन का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके ‘जमीन से जुड़े’ स्वभाव और पत्नी के प्रति सम्मान जताने के साहसी अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.