लखीमपुर खीरी:निघासन तहसील: लेखपाल की टालमटोल से परेशान महिला दिनभर तहसील में बैठी रही; प्रमाणित दस्तावेजों के बाद भी काम न होने का आरोप

निघासन

लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील निघासन में राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हुए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील निघासन में राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हुए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि सभी प्रमाणित दस्तावेज होने के बावजूद लेखपाल द्वारा उसे पिछले दो दिनों से दौड़ाया जा रहा है। शुक्रवार को महिला काम की उम्मीद में दोपहर से शाम तक तहसील परिसर में बैठी रही, लेकिन उसका कार्य नहीं हो सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लुधौरी की निवासी अन्नु देवी का मायका ग्राम पंचायत निबौरिया में है। अन्नु देवी का कहना है कि उन्हें कुछ सरकारी कार्यों हेतु दस्तावेजों की आवश्यकता है। उनके पास ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित जांच आख्या मौजूद है और तहसील की प्रक्रिया के अनुसार ₹10 के स्टांप पर नोटरी भी तैयार है।

दो दिन से चक्कर काट रही पीड़िता

अन्नु देवी का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल फूल सिंह पिछले दो दिनों से उन्हें टरका रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुँची थीं और शाम तक लेखपाल की प्रतीक्षा में वहीं बैठी रहीं। आरोप है कि सभी कागजात पूर्ण होने के बावजूद लेखपाल द्वारा कार्य करने में रुचि नहीं ली जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि शाम के समय जब उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से लेखपाल फूल सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। दोबारा प्रयास करने पर लेखपाल का मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जिससे पीड़िता की परेशानी और बढ़ गई।

दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर अन्नु देवी ने तहसील प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि उनके दस्तावेजों का जल्द निस्तारण कराया जाए ताकि उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

फिलहाल, इस मामले में लेखपाल फूल सिंह का पक्ष नहीं मिल सका है। तहसील प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कही जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.