ककोड़: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना अनिवार्य

ककोड़

बुलंदशहर ककोड़ नगर पंचायत सभागार में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ककोड़ नगर पंचायत सभागार में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय विकास की गति तेज करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सड़क व नाली निर्माण जैसे बुनियादी कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नालों की नियमित सफाई और जलभराव के स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक ने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप सामग्री का ही प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, ऐसे में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के समापन पर ककोड़ नगर पंचायत के चेयरमैन मोहित सिंघल और भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित भाटी ने विधायक को क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, वरिष्ठ नेता बसंत त्यागी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर पंचायत के कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.