बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में ठगों ने एक 69 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में ठगों ने एक 69 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बुलंदशहर साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उतरावली निवासी एक बुजुर्ग के पास बीती 2 अप्रैल की शाम एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का कर्मचारी बताया। ठग ने बुजुर्ग से कहा कि उनके Yono ऐप में तकनीकी समस्या है और इसे तुरंत ठीक करना होगा। उसने बुजुर्ग को झांसे में लेकर व्हाट्सएप खुलवाया और उनसे खाता संख्या, एटीएम विवरण, IFSC और CIF कोड जैसी तमाम गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं।
अगले दिन यानी 3 अप्रैल को ठग ने फिर से कॉल कर प्रक्रिया पूरी करने का नाटक किया। इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। ठगों ने तीन बार में बुजुर्ग के खाते से पैसे निकाले:
पहली बार: ₹50,000
दूसरी बार: ₹90,000
तीसरी बार: ₹45,000
कुल मिलाकर ठगों ने ₹1,85,000 की चपत लगाई। खाते से रकम कटने के मैसेज देख बुजुर्ग के होश उड़ गए और उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस की जांच शुरू और सुरक्षा अपील
पीड़ित ने तत्काल बुलंदशहर साइबर क्राइम थाने पहुँचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की चेतावनी
इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि बैंक कभी भी फोन पर आपसे पिन, ओटीपी, सीआईएफ कोड या पासवर्ड नहीं मांगता।किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें और न ही व्हाट्सएप पर जानकारी साझा करें।साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करें।
बागपत: जमीन विवाद और पुलिस उत्पीड़न के आरोप में डीएम कार्यालय पर किसान परिवार का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2026























