बागपत में आकार लेगा देश का बड़ा वेलनेस सेंटर: 150 एकड़ में फैलेगा ‘योग हब’, ईशा फाउंडेशन सहित 20 संस्थाओं ने दिखाई रुचि

बागपत

उत्तर प्रदेश को वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनाने की दिशा में बागपत जिले में एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश को वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनाने की दिशा में बागपत जिले में एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो गया है। जनपद के हरिया खेड़ा गांव में 150 एकड़ (लगभग 65.815 हेक्टेयर) से अधिक भूमि पर एक भव्य अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट और निवेश की संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को लखनऊ के पर्यटन भवन में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन का आयोजन किया गया।

परामर्श बैठक में ईशा फाउंडेशन सहित देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित योग, साधना, नेचुरोपैथी और वेलनेस संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह सेंटर जनता का और जनता के लिए समर्पित होगा। बैठक में निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीतियों, जमीन अधिग्रहण और सरकारी रियायतों पर विस्तार से चर्चा की।

अशोक भार्गव ने 450 करोड़ रुपये के निवेश और तकनीकी पहलुओं पर जानकारी मांगी।

गौरव वाजपेयी ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

कर्नाटक से शारदा और गाजियाबाद से जसपाल सिंह गिल ने उत्तर प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म की संभावनाओं और प्रोत्साहन बढ़ाने पर जोर दिया।

यह कैंपस आधुनिक सुख-सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का एक अनूठा संगम होगा। इस वृहद परिसर में निर्माण प्रस्तावित हैं:

योग हॉल: 2,000 से 3,000 लोगों की क्षमता वाला भव्य हॉल और ओपन योग एरीना।

अस्पताल: 200 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल।

आवास: 100 बेड के कॉटेज और कम से कम 1,500 बेड की बड़ी डॉर्मिटरी।

बाजार: स्थानीय औषधियों को बढ़ावा देने के लिए ‘किसान औषधि बाजार’।

ध्यान केंद्र: शांत वातावरण में साधना के लिए विशेष ध्यान केंद्र।

बागपत के हरिया खेड़ा में पर्यटन विभाग की भूमि पर बनने वाला यह सेंटर न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों को आकर्षित करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि यहाँ पारंपरिक आयुर्वेद और योग के माध्यम से लोगों को समग्र स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.