बागपत: बड़ौत मंडी चौकी के एक और दरोगा पर गिरी गाज, लापरवाही और खराब व्यवहार में दरोगा ऋषिभान निलंबित

बड़ौत

बागपत जनपद में पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने एक और कड़ा कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने एक और कड़ा कदम उठाया है। बड़ौत की मंडी चौकी पर तैनात दरोगा ऋषिभान को ड्यूटी में लापरवाही और जनता के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है।

फर्जी निस्तारण और व्यवहार की शिकायतें पड़ीं भारी

निलंबित दरोगा ऋषिभान पर लंबे समय से आरोप लग रहे थे कि वह न केवल ड्यूटी के प्रति लापरवाह हैं, बल्कि जनशिकायतों का बिना उचित निस्तारण किए ही उन्हें ‘फर्जी’ तरीके से फाइल कर देते थे। इसके अलावा, उनके व्यवहार को लेकर भी शिकायतों की एक लंबी सूची पुलिस अधीक्षक तक पहुँची थी। शुरुआती जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह निलंबन की कार्रवाई की गई।

10 दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई

मंडी चौकी पर अनुशासन का डंडा पिछले 10 दिनों में दूसरी बार चला है। उल्लेखनीय है कि दरोगा ऋषिभान से ठीक दस दिन पहले मंडी चौकी प्रभारी पंकज कुमार को भी इन्हीं आरोपों (लापरवाही और व्यवहार दोष) के चलते निलंबित किया जा चुका है। पंकज कुमार के निलंबन के बाद आनंद कुमार शर्मा को मंडी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था।

सीओ अंशु जैन ने बताया कि दरोगाओं के खिलाफ शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कार्यभार संभालते ही यह स्पष्ट संदेश दे दिया था कि खाकी की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले और अनुशासनहीनता बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के अन्य थानों और चौकियों में भी पुलिसकर्मियों को कड़े अनुशासन में रहने की चेतावनी दी गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.