बागपत: जमीन विवाद और पुलिस उत्पीड़न के आरोप में डीएम कार्यालय पर किसान परिवार का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

बागपत

बागपत जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब खेकड़ा तहसील के ग्राम बसी निवासी एक किसान अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब खेकड़ा तहसील के ग्राम बसी निवासी एक किसान अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर विरोधियों के साथ मिलीभगत और झूठे मुकदमों में फंसाने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

धरने पर बैठे किसान बिजेन्द्र के अनुसार, उन्होंने सलावतपुर खेड़ी में करीब 6 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर वे लंबे समय से खेती कर रहे हैं। बिजेन्द्र का आरोप है कि पिछले कुछ समय से जमीन बेचने वाले पक्ष के लोग और उनके परिवार के सदस्य उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

फसल नष्ट करने और जेल भेजने का आरोप

बिजेन्द्र ने प्रशासन को बताया कि जब भी वे अपनी जमीन पर फसल बोते हैं, विपक्षी उस पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनकी जमीन हड़पने के लिए बाहुबल का प्रयोग कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलीभगत कर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।पूर्व में उन्हें एक बार झूठे मामले में जेल भी भेजा जा चुका है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।

देर रात तक जारी रहा धरना

कलेक्ट्रेट परिसर में किसान का पूरा परिवार देर रात तक धरने पर जमा रहा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाने और मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग पर अड़ा रहा।

सीओ खेकड़ा का बयान

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने कहा, “जमीन विवाद की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। हालांकि, सीओ ने यह भी जोड़ा कि यह परिवार पर दर्ज एक मुकदमे में दबाव बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा विरोध प्रतीत होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.