महराजगंज: अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटी कंबाइन मशीन,स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, एक गंभीर रूप से घायल

शिकारपुर

महराजगंज जनपद के शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण हादसा हुआ। शिकारपुर चौकी के अंतर्गत एक कंबाइन मशीन स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में मशीन पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 4:00 बजे हुआ। कंबाइन मशीन धुलाई सेंटर से साफ-सफाई के बाद बल्लों खास स्थित अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक मशीन का स्टेयरिंग फेल हो गया और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते भारी-भरकम मशीन सड़क से लगभग 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे के समय कंबाइन पर सवार गोपाल (निवासी परसा) मशीन के नीचे दबने से बाल-बाल बचे, लेकिन उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए गोपाल को कंबाइन से बाहर निकाला और इलाज के लिए महराजगंज अस्पताल भेजा, जहाँ उनकी स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह कंबाइन मशीन बल्लों खास निवासी शैलेन्द्र जायसवाल (पुत्र चुन्नी जायसवाल) की है। मशीन के पलटने से उसे भी काफी नुकसान पहुँचा है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और खबर लिखे जाने तक मशीन को खाई से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.