बलिया
बलिया जनपद के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच जिला कोषागार में नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर में नवनिर्मित और नवीनीकृत द्वितालक, एकतालक तथा दृढ़ कक्ष (स्ट्रांग रूम) का उद्घाटन किया। इन कक्षों को आधुनिक सुरक्षा मानकों और बेहतर कार्यप्रणाली के अनुरूप तैयार किया गया है। नवीनीकरण के बाद अब इन कक्षों में दस्तावेजों और सरकारी संपत्तियों का रख-रखाव अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कोषागार किसी भी जिला प्रशासन की रीढ़ होता है। इसके सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण से सरकारी कार्यों के निष्पादन में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि कार्यों को गति भी मिलेगी।” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन नई सुविधाओं का पूर्ण लाभ उठाया जाए ताकि आमजन और सरकारी तंत्र के कार्यों में सुगमता आए।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस नवीनीकरण पहल की सराहना की।
गोरखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा
https://t.co/84UGH2vuKq@gorakhpurpolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026























