नरौरा: पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी स्ट्राइक, 6 किलो डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त

नरौरा

बुलंदशहर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नरौरा थाना पुलिस को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नरौरा थाना पुलिस को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को नरौरा से बोलौन मार्ग पर स्थित ढकनगला नहर पुल के पास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो कार (UP 38 AD 1575) को रुकने का इशारा किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके भीतर से 6 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों तस्कर संभल और बदायूं जनपद के रहने वाले हैं.

भुवनेश पुत्र लक्ष्मी (निवासी ग्राम नजियाई, संभल)

दिनेश पुत्र रामवरन (निवासी ग्राम मईहुसैनपुर, संभल)

राजा बाबू पुत्र ओमप्रकाश (निवासी मोहल्ला नजियाई, बदायूं)

8 दिन में नरौरा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कार को सीज कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले 8 दिनों के भीतर नरौरा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी प्रभावी कार्रवाई है।

इस सफलता में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष राजपूत, उपनिरीक्षक किशन गौतम, कांस्टेबल अभिषेक पंवार, विकास कुमार और होमगार्ड राजेश कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि तस्करी की जड़ तक पहुंचा जा सके।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.