अनूपशहर: वैशाख अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, पूर्वजों के निमित्त किया दीपदान

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद की ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात अनूपशहर के पावन गंगा तटों पर शुक्रवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात अनूपशहर के पावन गंगा तटों पर शुक्रवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तर्पण व दीपदान किया।

शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही नगर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, और कुंज घाट सहित पुल के दोनों ओर बने अस्थायी घाटों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्नान का यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा।

अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होने के कारण सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक दिन पूर्व ही गंगा तट पर पहुंचकर अपने पूर्वजों की स्मृति में दीपदान किया। स्नान के उपरांत घाटों पर पुरोहितों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण किया और दान-पुण्य की परंपरा निभाते हुए गरीब व निराश्रितों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा भेंट की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नगर के बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। शिव चौक से लेकर जाह्नवी द्वार और मस्तराम बाबा परिसर के आसपास अस्थाई दुकानों की लंबी कतारें सजी रहीं। महिलाओं और बच्चों ने खेल-खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन और प्रसाद की जमकर खरीदारी की।

प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे ताकि श्रद्धालु सुगमता के साथ स्नान और धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न कर सकें।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.