धानी: मनरेगा कर्मियों और रोजगार सेवकों की ‘कलमबंद हड़ताल’ शुरू; बीडीओ को पत्र सौंपकर कार्यों का किया बहिष्कार

धानी

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर धानी विकास खंड क्षेत्र के समस्त मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार से मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर धानी विकास खंड क्षेत्र के समस्त मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार से मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक पूर्ण ‘कलमबंद हड़ताल’ की घोषणा करते हुए खंड विकास अधिकारी धानी को पत्र सौंपा है।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल न होने से नाराजगी

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का मुख्य आक्रोश सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी को लेकर है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि 4 अक्टूबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी उन पर अमल नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

कर्मचारियों ने अपनी सेवा शर्तों में सुधार हेतु निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से उठाई हैं:

समान कार्य-समान वेतन: पद और उत्तरदायित्व के अनुसार वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।

स्थायीकरण: मनरेगा कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु स्थायीकरण की प्रक्रिया शुरू हो।

दबाव मुक्त कार्य: कर्मचारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जब तक प्रांतीय नेतृत्व से अगले निर्देश नहीं मिलते, उन पर कार्य करने का कोई दबाव न डाला जाए।

इस हड़ताल में ब्लॉक के सभी ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और लेखाकार (अकाउंटेंट) शामिल हैं। इनके कार्य बहिष्कार से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्य और भुगतान प्रक्रियाएं पूरी तरह ठप होने की संभावना है। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का ठोस निस्तारण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

घोषणा के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मक्खन लाल, विंध्याचल मद्धेशिया, शिवनारायण, दिनेश गुप्त, प्रमोद भारती, राजकुमार, मुनीराम, नीता गौड़ और सत्यप्रकाश सहित भारी संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.