निचलौल
महराजगंज जनपद के विकास खंड निचलौल में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड निचलौल में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार से समस्त मनरेगाकर्मियों ने 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक पूर्ण ‘कलमबंद हड़ताल’ का ऐलान करते हुए खंड विकास अधिकारी समा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर और अकाउंटेंट का आरोप है कि सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है।
बकाया मानदेय: लंबे समय से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए।
ईपीएफ का हस्तांतरण
ईपीएफ की कटौती की गई धनराशि को सीधे कर्मचारियों के UAN खातों में स्थानांतरित किया जाए।पद और कार्य की गरिमा के अनुरूप वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।कर्मचारियों ने याद दिलाया कि 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनरेगाकर्मियों के हित में ‘मानव संसाधन नीति’ लागू करने की घोषणा की थी, जो अब तक कागजों से बाहर नहीं आ सकी है।
मनरेगाकर्मियों की इस हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और मस्टर रोल जारी करने जैसी प्रक्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस अमल नहीं होता, वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे।
हड़ताल में शामिल मुख्य पदाधिकारी व कर्मचारी
ज्ञापन सौंपने के दौरान रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कन्नौजिया, महामंत्री सत्यनारायण प्रजापति, तकनीकी सहायक संघ के अध्यक्ष आत्मा राम दुबे, अकाउंटेंट राहुल पाण्डेय और कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा केशव कुमार त्रिपाठी, अवधेश साहनी, त्रिपुरेश तिवारी, संदेश भारती, वीरेंद्र कुमार (तकनीकी सहायक) तथा अरविंद कुमार, गोविंद कुमार, रामानंद, दिग्विजय चौधरी, महेंद्र गुप्ता, वंदना यादव, रिंकी देवी, संजय पासवान, संजय प्रजापति, पवन कुमार चौधरी, दिनेश भारती, दुर्गेश सिंह और रामेश्वर सिंह सहित भारी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।
गोरखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा
https://t.co/84UGH2vuKq@gorakhpurpolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026























