सिकंदराबाद: कजरिया सेरेमिक्स के श्रमिकों ने बुलंद किया आवाज, लंबित मांगों को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद के औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद स्थित कजरिया सेरेमिक्स लिमिटेड में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर ग्रीवांस सेटलमेंट कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद स्थित कजरिया सेरेमिक्स लिमिटेड में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर ग्रीवांस सेटलमेंट कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया। कमेटी के सदस्यों ने श्रमिकों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान हेतु संस्थान के महाप्रबंधक पवन कुमार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ज्ञापन के माध्यम से कमेटी ने स्पष्ट किया कि श्रमिक हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है। इस संबंध में प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और श्रम विभाग को भी पत्र भेजकर हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। कमेटी का कहना है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो भविष्य में श्रमिकों का असंतोष बढ़ सकता है।

श्रमिकों की इस मुहिम को भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर का भी पुरजोर समर्थन मिला। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक वर्ग उद्योग की रीढ़ है और उनके शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर पुष्पेंद्र त्यागी, उदयवीर, मेहकार, केडी शर्मा, गंगा प्रसाद शर्मा, विमल शर्मा, रामकुमार शर्मा, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में कमेटी के सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रीवांस सेटलमेंट कमेटी ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि वे श्रमिक हितों से जुड़ी सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। अब सबकी नजरें प्रबंधन और श्रम विभाग की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.