गोरखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा

गोरखपुर

जनपद गोरखपुर में विगत कुछ दिनों पहले एक युवती का शव बंद दुकान में सड़े-गले अवस्था में मिला था। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल किया और घटना के अंतिम छोर तक पहुंच गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

गोरखपुर में बीते दिनों बंद दुकान के अंदर 32 वर्षीय युवती गंगोत्री यादव (32) की सड़ी लाश मिली थी। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में सड़ी हुई युवती की लाश पड़ी हुई थी।

युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ 8 साल से काम कर रहा था।
गोरखपुर के कैंट इलाके के जिला पंचायत रोड पर स्थित दुकान में संचालिका गंगोत्री यादव की हत्या,उसके ही सहयोगी अनिल गुप्ता ने गला दबाकर की थी। जांच में पता चला है कि गंगोत्री जमीन खरीदने के लिए चार लाख रुपये एकत्र की थी, जिसकी जानकारी अनिल को भी थी।
उस रुपयों को लेकर दोनों के बीच रविवार को विवाद हो गया और फिर गंगोत्री ने गुस्से में आकर अनिल को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज अनिल ने गंगोत्री को धक्का दे दिया और गिरने पर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने बस्ती जिले के हरैया टोल प्लाजा के पास से आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी अनिल गुप्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर का निवासी है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.