बुलंदशहर: गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी श्रुति की बड़ी कार्रवाई; रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर केंद्र प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद में रबी विपणन वर्ष के तहत चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रुति ने शिकारपुर मंडी परिसर स्थित पीसीएफ और आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में रबी विपणन वर्ष के तहत चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रुति ने शिकारपुर मंडी परिसर स्थित पीसीएफ और आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र पर गंभीर अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए केंद्र प्रभारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आरएफसी के क्रय केंद्र प्रथम पर व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह (विपणन निरीक्षक) द्वारा खरीद रजिस्टर को सही ढंग से संधारित न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित केंद्र प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए और अभिलेखों को अविलंब दुरुस्त करने की चेतावनी दी।

केंद्र प्रभारी शादाब ने बताया कि खरीद आज से ही शुरू हुई है और अब तक 38.5 क्विंटल गेहूं की ऑफलाइन खरीद की गई है।

आरएफसी केंद्र प्रथम

यहाँ 660.5 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है (66.5 क्विंटल ऑनलाइन और 600 क्विंटल ऑफलाइन)।

आरएफसी केंद्र द्वितीय

केंद्र प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि यहाँ अब तक कुल 52.5 क्विंटल (20 क्विंटल ऑनलाइन व 32.5 क्विंटल ऑफलाइन) गेहूं की खरीद हो चुकी है।

किसानों के भुगतान और एमएसपी (MSP) पर जोर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर ही किसानों से फसल खरीदी जाए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ और एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि सभी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए।किसानों को गेहूं की बिक्री के बाद निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल और बैठने की मुकम्मल व्यवस्था हो।लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की गति बढ़ाई जाए और किसी भी किसान को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से क्रय केंद्रों पर हड़कंप मच गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ और सरकारी खरीद प्रक्रिया में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.