पदोन्नति की खुशी में जेई कुलदीप तोमर ने प्राचीन हनुमान मंदिर में कराया विशाल भंडारा

बुलंदशहर

बुलंदशहर डिबाई नगर पालिका परिषद में कार्यरत निर्माण अवर अभियंता कुलदीप कुमार तोमर की पदोन्नति सहायक अभियंता नगर निगम गाजियाबाद के पद पर होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, कर्णवास में एक भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डिबाई नगर पालिका परिषद में कार्यरत निर्माण अवर अभियंता कुलदीप कुमार तोमर की पदोन्नति सहायक अभियंता नगर निगम गाजियाबाद के पद पर होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, कर्णवास में एक भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के विग्रह श्रृंगार और छप्पन भोग के साथ हुआ। पंडित अखिलेश वैदिक और आलोक वेद पाठी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सहायक अभियंता कुलदीप कुमार तोमर ने बताया कि उन्होंने बाबा के दरबार में मन्नत मांगी थी, जिसके पूर्ण होने पर उन्होंने यह कृतज्ञता कार्यक्रम आयोजित किया।

भंडारे में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कुलदीप तोमर की पत्नी डॉली तोमर, उनका परिवार, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, भरत तिवारी और सफल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कुलदीप तोमर को उनके प्रमोशन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


Voice Of News 24