खुर्जा: तरुनिका भारत गैस एजेंसी पर KYC के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं का हंगामा

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद के तहसील खुर्जा क्षेत्र स्थित तरुनिका भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं का बुरा हाल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील खुर्जा क्षेत्र स्थित तरुनिका भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। सरकार द्वारा ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य किए जाने के बाद, इसका फायदा उठाकर गैस एजेंसी पर अवैध वसूली और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

तरुनिका भारत गैस एजेंसी पर सुबह तड़के 6:00 बजे से ही गैस उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस की भारी किल्लत और एजेंसी कर्मियों के अड़ियल रवैये के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

लाइन में लगे गैस उपभोक्ताओं ने मीडिया को दी अपनी बाइट में आरोप लगाया कि गैस सप्लायर और एजेंसी कर्मचारी KYC करने के नाम पर अवैध धन की मांग कर रहे हैं। जो उपभोक्ता पैसे देने में असमर्थ हैं, उन्हें गैस सिलेंडर देने से मना किया जा रहा है या टालमटोल की जा रही है।

सरकारी दावों को लग रहा पलीता

एक तरफ सरकार डिजिटल इंडिया और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस सप्लायरों की ये मनमानी सरकार के दावों को पलीता लगाती नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है किज्यादातर उपभोक्ताओं को सिर्फ इसलिए लौटा दिया जा रहा है क्योंकि उनकी KYC अधूरी है।

KYC प्रक्रिया को जानबूझकर जटिल बनाया जा रहा है ताकि वसूली की जा सके।

भीषण गर्मी और घंटों की प्रतीक्षा के कारण उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। तहसील खुर्जा क्षेत्र के इन ग्रामीणों और शहरी उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तरुनिका भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच की जाए और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।


Voice Of News 24