बलिया: अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई बीघा फसल जलकर राख

गड़वार

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भयंकर आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में किसानों की कई बीघा फसल जलकर खाक हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

देरी से पहुँची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते लपटें गांव की आबादी की ओर बढ़ने लगीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुँची। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने स्तर पर संसाधनों का प्रयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गांव को चपेट में आने से बचाया।

अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने किसानों की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में राख में तब्दील कर दिया। आलमपुर गांव के कई किसानों की तैयार खड़ी फसल जल जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और पछुआ हवाओं के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों में डर का माहौल है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.