सिद्धार्थनगर: शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा, प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मचा हड़कंप

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा मुर्गिहवा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा मुर्गिहवा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़े इस युवक को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर काफी परेशान था। अपनी मांग मनवाने के लिए वह गांव में स्थित मोबाइल टावर के शिखर पर जा पहुंचा और वहां से चिल्लाने लगा मेरी शादी कराओ, वरना नीचे कूद जाऊंगा। युवक की इस आत्मघाती चेतावनी से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझा-बुझाकर और उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पकड़े गए युवक की पहचान विशाल चौहान निवासी: इनरी ग्रांट के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने ले जाकर मामले की गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि पूरा विवाद क्या है और किन परिस्थितियों में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर काफी परेशान था। अपनी मांग मनवाने के लिए वह गांव में स्थित मोबाइल टावर के शिखर पर जा पहुंचा और वहां से चिल्लाने लगा मेरी शादी कराओ, वरना नीचे कूद जाऊंगा। युवक की इस आत्मघाती चेतावनी से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उतारा

सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझा-बुझाकर और उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

पकड़े गए युवक की पहचान विशाल चौहान निवासी इनरी ग्रांट के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने ले जाकर मामले की गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि पूरा विवाद क्या है और किन परिस्थितियों में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.