लखीमपुर खीरी: टूटने से बचे पांच परिवार, महिला थाने में काउंसलिंग के जरिए पति-पत्नी के बीच सुलह

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी जनपद में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी जनपद में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान आपसी मनमुटाव और विवादों के बीच उलझे पांच जोड़ों ने एक साथ रहने का फैसला किया, जिससे उनके परिवार उजड़ने से बच गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने परामर्शदाताओं (काउंसलर्स) के सहयोग से पारिवारिक विवादों के मामलों की सुनवाई की। इस दौरान दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साझा गृहस्थी से जुड़े कुल 15 प्रार्थना पत्रों पर विचार किया गया।

सुलह और विदाई: काउंसलिंग टीम के सार्थक प्रयासों के बाद 05 जोड़ों ने अपनी पुरानी कड़वाहट बुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई, जिसके बाद उनकी विदाई कराई गई।

अतिरिक्त समय: 04 मामलों में पति-पत्नी के बीच अत्यधिक मनमुटाव होने के कारण उन्हें ठंडे दिमाग से सोचने के लिए अगली तारीख दी गई।

न्यायालय में सहमति: 02 मामले पहले से ही न्यायालय में लंबित थे, जिनमें पक्षकार कोर्ट के माध्यम से सुलह करने को तैयार हुए।

विधिक कार्यवाही: 04 मामलों में सुलह की संभावना न देखते हुए पीड़िता की मांग पर कानूनी अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

इस अवसर पर काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी और सुश्री कुसुम गुप्ता ने मौजूद परिवारों को महिलाओं के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित पेंशन योजना के बारे में जागरूक किया।

काउंसलिंग के दौरान महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार और सारिका सिंह चौहान सहित पक्षकारों के परिजन भी मौजूद रहे। विदा हुए जोड़ों के चेहरे पर खुशी देख उपस्थित लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.