लखीमपुर खीरी : बांकेगंज में ‘ऐप्जा’ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जपद के बांकेगंज कस्बे के विनायक इंटर कॉलेज में रविवार को पत्रकार संगठन ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जपद के बांकेगंज कस्बे के विनायक इंटर कॉलेज में रविवार को पत्रकार संगठन ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके अधिकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी और जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला प्रातः 10:30 बजे विनायक इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पहले से मौजूद क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

पत्रकारों की चुनौतियों पर मंथन

बैठक को संबोधित करते हुए चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने स्वतंत्र प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐप्जा पत्रकारों के मान-सम्मान की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। वहीं, जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पत्रकारों के दैनिक संघर्षों और उनकी उपलब्धियों को साझा किया।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बैठक के दौरान भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल रहे:

जागरूकता अभियान: आगामी दिनों में पत्रकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम: मीडिया की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अधिकारों की सुरक्षा: किसी भी पत्रकार के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर ऐप्जा के जिला संरक्षक हाजी हसीब खान, वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल अग्रवाल, राजीव गोयल, धर्मवीर गुप्ता, संतोष कुमार सक्सेना, मतीन अहमद, पत्रकार एवं प्रधान संघ अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, कृष्ण किशोर मिश्रा, अमित कुमार, अवनीश कुमार, वीरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, संजीव बाजपेई, डॉ. अशोक कुमार, भारत विशाल, ऋषि गोयल, रमेश कुमार और अमन तिवारी चौहान सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल

यह घटना न केवल जिले को बल्कि रूह कंपा देने वाली है। सवाल यह उठता है कि बार-बार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग की टीम गहरी नींद में क्यों सोई है? क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? फिलहाल, घायल बच्ची के उपचार और गुलदार की तलाश को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.